शेयर मंथन में खोजें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को बढ़ोतरी देखी गयी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आने से आयात महँगा हो रहा है, जिसका असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर देखा जा रहा है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 19-20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गयी है, जबकि देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतों में 9-10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
सोमवार के मूल्य संशोधन के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना ब्राँड वाले पेट्रोल की कीमत 70.53 रुपये है, जो रविवार की कीमत 70.34 रुपये की तुलना में 19 पैसे ऊपर है और डीजल की खुदरा बिक्री 64.47 रुपये प्रति लीटर पर की रही है, जो रविवार की कीमत से 9 पैसे अधिक है।
देश की बिजनेस कैपिटल मुंबई में रविवार की कीमत की तुलना में पेट्रोल 19 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 76.15 रुपये पर है।
चेन्नई और कोलकाता अन्य दो मेट्रो शहरों में पेट्रोल क्रमश: 73.19 रुपये और 72.62 रुपये पर है, जबकि डीजल क्रमशः 67.97 रुपये और 66.14 रुपये प्रति लीटर पर है।
देश में खुदरा ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और रुपया-डॉलर के विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। ब्रेंट क्रूड वायदा पिछले कुछ दिनों से 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जबकि भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72 स्तर पर पहुँच गया है, जिससे हाल के दिनों में खुदरा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
इस वर्ष अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड उच्च स्तर से अब तक देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 15-20% की गिरावट देखी गयी है। अक्टूबर के शुरू में कच्चे तेल की कीमतें 30% से ज्यादा गिर गयीं, जब यह 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी थी। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख