शेयर मंथन में खोजें

ईआईए के आँकड़ों से मिल सकती है कच्चे तेल को दिशा - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें 3,660-3,730 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

ईआईए के साप्ताहिक भंडार के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के अनुमान और उत्तर सागर में फोर्टिज पाइपलाइन के बंद होने से आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के अनुसार 15 दिसम्बर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 5.2 मिलियन बैरल कम होकर 438.7 मिलियन बैरल रह गया है। उत्तरी सागर में फोर्टिज पाइपलाइन के बंद होने और ओपेक के नेतृत्व में उत्पादन में कटौती जारी रहने के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 172-178 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी में दिसम्बर के शेष दिनों में सामान्य से कम तापमान रहने के अनुमान के बाद गैस की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से कल नेचुरल गैस वायदा की कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी