शेयर मंथन में खोजें

एक दायरे में रह सकते हैं बेस मेटल - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है। अमेरिकी फिलाडेल्फिया फेड मैनुफैक्चरिंग इंडेक्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 450-460 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 133-136 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 160-164 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 204-207 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 755-770 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में दो वर्ष के उच्च स्तर पर गिरावट हुई है। इसके पहले डॉलर के कमजोर होने और चीन की ओर से माँग के कारण कीमतें दो वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी। चिली की एंटाफागस्टा पीएलसी ने कहा है कि सेंटीनेला खदान में अपने संगठित श्रमिकों के साथ वेतन को लेकर नया समझौता हो गया है, जिससे हड़ताल की संभावना समाप्त हो गयी है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख