शेयर मंथन में खोजें

3,680-3,760 रुपये के दायरे में रह सकते हैं तेल के दाम - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें 3,680-3,760 रुपये के दायरें कारोबार कर सकती है। पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल भंडार में गिरावट हुई है, जबकि गैसोलीन और डिस्टीलेट के भंडार में बढ़ोतरी हुई।

ईआईए के अनुसार 15 दिसम्बर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल भंडार में 6.5 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। जबकि अनुमान 3.8 मिलियन की गिरावट का था। कुल मिलाकर अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार कम होकर 436 मिलियन बैरल रह गया है, जो अक्टूबर 2015 के बाद सबसे कम भंडार है। नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में अस्थिरता कह सकती है और कीमतें 165-176 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। ईआईए के साप्ताहिक भंडार के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। अमेरिकी में दिसम्बर के शेष दिनों में सामान्य से कम तापमान रहने के अनुमान के बावजूद अमेरिकी गैसे उत्पादन में वृद्धि के कारण अमेरिकी नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख