शेयर मंथन में खोजें

ओपेक (OPEC) द्वारा उत्पादन में कटौती से कच्चे तेल को मिल रही है मदद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें 4,120-4,190 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रहने, बेहतर माँग और अमेरिकी तेल उत्पादन की कीमतों में थोड़ी गिरावट के कारण तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। अमेरिकी उर्जा विभाग के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में मामूली गिरावट और निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। गैसोलीन के भंडार में 6,00,000 बैरल की गिरावट होने की संभावना है। जबकि डिस्टीलेट भंडार में 7,00,000 बैरल की गिरावट का अनुमान है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट द्वारा तेल भंडार के आँकड़ें आज जारी किये जायेगें। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में अस्थिरता रह सकती है। इसकी कीमतें 172-178 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। मार्च के पहले हफ्ते तापमान कम रहने के अनुमान बाद गैस की माँग में बढ़ोतरी की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल वृद्धि हुई। अमेरिका में मौजूदा 95.1 बिलियन क्यूबिक फीट प्रति दिन की तुलना में अगले हफ्ते 103.2 बिलियन क्यूबिक फीट प्रति दिन गैस की माँग होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी  2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी