शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में मिले-जुले कारोबार की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में मिले-जुले कारोबार करने की संभावना है।
अमेरिकी ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। तांबे की कीमतें 459-467 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 138-142 रुपये, लेड की कीमतें 166-169 रुपये, जिंक की कीमतें 228-232 रुपये और निकल की कीमतें 890-910 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। फेड चेयरमैन पॉवेल के कांग्रेस में पहले भाषण से पहले डॉलर के कमजोर होने के कारण लंदन में तांबे की कीमतें में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी अमेरिका में एकल परिवारों वाले घरों की बिक्री में लगातार दूसरे महीने बढ़त हुई है। यूरोपीय सेन्ट्रल बैंक के चेयरमैन द्राघी ने कहा है कि यूरो जोन की अर्थव्यवस्था में धीमापन अनुमान से अधिक हो सकता है, जिससे मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी कम रह सकती है। इस बीच एल्युमीनियम के प्रीमियम में भी बढ़ोतरी हुई है। और 2015 के बाद सबसे अधिक हो गयी है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी