शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल उच्च स्तरों पर कारोबार कर सकती है - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान पर एमसीएक्स में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है और कीमतों को 4,300 के स्तर पर सहारा रह सकता है और 4,400 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
मध्य-पूर्व में तनाव को लेकर आपूर्ति के बाधित होने की संभावना और अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के कारण नाइमेक्स में आज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एपीआई के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 1 मिलियन बैरल की गिरावट के साथ 428 मिलियन बैरल रह गया है अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाए जाने और मध्य-पूर्व तनाव के साथ ही वेनज्वला में उत्पादन बाधित होने से आपूर्ति में कमी आने की आशंका के कारण तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। एमसीएक्स में नेचुरल गैस वायदा की कीमतों को 182 रुपये के स्तर पर रजिस्टेंस रहने की संभावना है। अमेरिकी में अगले दो हफ्ते में हीटिंग माँग में थोड़ी बढ़ोतरी के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर उत्पादन अनुमान के कारण कल नाइमेक्स में नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी