शेयर मंथन में खोजें

सीमित स्तरों में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल में एक दायरे में कारोबार होने की संभावना है।
तांबें की कीमतों को 446 रुपये के स्तर पर सहारा और 454 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। अप्रैल में चीन में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में आश्चर्यजनक ढंग से तेजी के बाद लंदन में तांबें की कीमतों में आज रिकवरी देखी जा रही है। इसके पहले लंदन में तांबें की कीमतों में पिछले एक महीने में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन में तांबें की कीमतें 1.2% की बढ़त के साथ 6,829 डॉलर प्रति टन के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। इसके अलावा जिंक में भी एक दायरे में कारोबार होने की संभावना है। जिंक की कीमतों को 202 रुपये के स्तर पर सहारा और 210 के स्तर पर बाधा रह सकती है। एलएमई के रजिस्टर्ड एंटवर्प वेयरहाउस से पिछले तीन दिनों में 60,000 टन से अधिक जिंक की डिलीवरी हुई है, जो 2013 के बाद सबसे अधिक डिलीवरी है। तांबे और जिंक की तरह लेड की कीमतें भी एक दायरे में रह सकती हैं। लेड की कीमतों को 153 रुपये के स्तर पर सहारा और 156 के स्तर पर बाधा रह सकती है। वहीं निकल की कीमतें 925 के स्तर पर बाधा के साथ 910 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 150-153 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी