शेयर मंथन में खोजें

ईरान पर दोबारा प्रतिबंध की संभावना से कच्चे तेल में हो सकती है वृद्धि - एसएमसी

ईरान पर फिर से प्रतिबंध की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है।
एमसीएक्स में तेल की कीमतों के 4,760 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध की संभावना के कारण ही आज नाइमेक्स में तेल की कीमतें नवम्बर 2014 के बाद पहली बार 70 डॉलर के स्तर पर पहुँच गयी है, जिसमें स्थिरता देखी जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि 2015 के परमाणु समझौते में किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नही होगा। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे 12 मई के बाद कभी भी समझौते से हट कर ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा सकते है। ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती के बाद तेल की कीमतों में इस वर्ष लगभग 16% की बढ़ोतरी के बाद ईरान तेल की अधिक कीमतों के पक्ष में नही है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के भी बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। इसकी कीमतों में 185 रुपये तक वापसी हो सकती है। बेकर ह्यूज के अनुसार तेल रिगों की संख्या 1 बढ़ कर 196 हो गयी है जबकि पिछले 30 दिनों में अमेरिकी नेचुरल गैस का उत्पादन औसतन 78.9 बिलियन क्यूबिक फीट प्रति दिन होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी