शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
तांबें की कीमतें 452-463 रुपये के दायरे में रह सकती हैं। चीन के बेहतर आँकड़ों के बावजूद डॉलर के मजबूत होने के कारण कल लंदन में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है। एलएमई में तांबे का भंडार 8,750 टन कम होकर 3,02,625 टन रह गया है, जो पिछले तीन महीने में सबसे कम है। लेकिन दिसंबर के 1,83,525 टन से अधिक है। जिंक में साइडवेज कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 205 रुपये के स्तर पर सहारा और 209 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। लेड की कीमतों को सीमित स्तरों पर कारोबार के बीच 153 रुपये के स्तर पर सहारा और 157 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
शंघाई में आज जिंक की कीमतों में नौ महीने के निचले स्तर से 1% की उछाल दर्ज की गयी है। निकल की कीमतें 925 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 940 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 158-162 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी