शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी भंडार में गिरावट से कच्चे तेल में हो सकती है बढ़त - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुझान पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
एमसीएक्स में कच्चे तेल की कीमतों के 4,660-4,750 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के आँकड़ों से कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाये जाने के बाद निवेशकों की नजर ईरान के कच्चे तेल के प्रति खरीदारों की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है, जबकि आज तेल की कीमतें नवंबर 2014 के बाद के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। अमेरिका ने खरीदारों को ईरान से कच्चे तेल के आयात में कमी करने के लिए 180 दिन की मोहलत दी है। अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा से पहले तेल की कीमतो में गिरावट दर्ज की गयी थी, क्योंकि प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा का कीमतों पर असर पहले ही हो चुका था।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के भी गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। नेचुरल गैस की कीमतों में 180 रुपये तक गिरावट हो सकती है। अमेरिकी गैस उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण कल गैस की कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले 30 दिनों में अमेरिकी नेचुरल गैस का उत्पादन औसतन 78.9 बिलियन क्यूबिक फीट प्रति दिन होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"