शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स (Sensex) में रही 180 अंकों की मजबूती

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की।

इस तरह अब लगातार तीन दिनों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों ने मजबूती हासिल की थी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने शुक्रवार के बंद स्तर 34,731.73 के मुकाबले सोमवार के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ 34,892.03 पर खुला और आज दिन भर हरे निशान में बना रहा। आज इसने ऊपर की ओर 35,213.52 का स्तर छुआ, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 179.59 अंकों या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 34,911.32 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 10,244.40 के मुकाबले आज के कारोबार के अंत में 66.80 अंकों या 0.65% की मजबूती के साथ 10,311.20 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 13 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज के कारोबार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 7.09%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 5.95% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 4.78% की मजबूती रही। दूसरी ओर विप्रो (Wipro) में 1.73% की गिरावट देखी गयी। आज निफ्टी के शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और सिप्ला (Cipla) ने अपना 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया। (शेयर मंथन, 22 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख