शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गिरा कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) का शेयर

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) ने तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है।

सालाना आधार पर कैन फिन के तिमाही लाभ में 41.33% और आमदनी में 23.82% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में हुए 42.17 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 59.60 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 282.36 करोड़ रुपये से बढ़ कर 349.64 करोड़ रुपये रही।
कैन फिन होम्स का शेयर बीएसई में सोमवार के 1,734.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,750.00 रुपये पर खुला और 1,785 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। आज सुबह से ही कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 3.85 रुपये या 0.22% की बढ़त के साथ 1,738.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख