शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) ने किये शेयर आवंटित

मंगलवार को आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) के निदेशक मंडल की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने 9,300 इक्विटी शेयरों के आवंटन का निर्णय लिया। इस आवंटन के साथ ही कंपनी द्वारा आवंटित किये गये 2 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की संख्या 31,75,97,153 हो गयी। शेयर आवंटन का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में आईआईएफएल होल्डिंग्स का शेयर मंगलवार के 262.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 265.00 रुपये पर खुला। ऊपर की ओर बढ़ते हुए करीब 11 बजे यह 7.05 रुपये या 2.68% की मजबूती के साथ 270.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख