शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया रूसी कंपनी के साथ समझौता

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने रूसी पेट्रोकेमिकल प्रमुख कंपनी सिबुर के साथ समझौता किया है।

वाइब्रेंट गुजरात समिट में किये गये इस समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर रिलायंस सिबुर इलैस्टोमर्स नाम से साझा उद्यम स्थापित करेंगी, जिसमें 74.1% हिस्सेदारी रिलायंस और बाकी 25.1% हिस्सेदारी सिबुर के पास होगी। इस साझे उद्यम के जरिये रिलायंस की जामनगर, गुजरात स्थित एकीकृत पेट्रोकेमिकल साइट पर दक्षिण एशिया के पहले ब्यूटाइल रबर हैलोजनीकरण संयंत्र की स्थापना की जायेगी, जिसकी क्षमता सालाना 60,000 एमटी (मिलियन टन) हैलोजनीकृत ब्यूटाइल रबर के उत्पादन की होगी।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 1,041.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,043.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद करीब 11 बजे से इसका रुख नीचे की तरफ है। करीब 12.25 बजे कंपनी के शेयर में 10.30 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 1,031.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख