शेयर मंथन में खोजें

ट्राइडेंट (Trident) ने की तिमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा

ट्राइडेंट (Trident) के तिमाही शुद्ध मुनाफे में 25.97% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 62.37 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 78.57 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 905 करोड़ रुपये से 25.82% वृद्धि के साथ 1,138.74 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में ट्राइडेंट का शेयर मंगलवार के 67.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 68.65 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.30 बजे इसमें गिरावट आयी और यह 63.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 3.10 रुपये या 4.57% की कमजोरी के साथ 64.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख