शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह धनराशि 10 लाख रुपये प्रति मूल्य के 5,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटाये हैं। कंपनी ने ये डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये हैं। इस सूचना का आज कैपिटल फर्स्ट के शेयर पर भी सकारात्मक असर पर पड़ा।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर मंगलवार के 610.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 618.05 रुपये पर खुला और 628.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए अंत में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 14.20 रुपये या 2.33% की मजबूती के साथ 624.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख