शेयर मंथन में खोजें

फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे और आय में हुई वृद्धि

फेडरल बैंक (Federal Bank) ने 31 दिसंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 205.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 162.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक की कुल आय 2,544.75 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 2,086.07 करोड़ रुपये थी। इस तरह सालाना आधार पर बैंक के तिमाही लाभ में 26.38% और आमदनी में 21.98% की बढ़त हुई।
बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर बुधवार के 76.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 77.40 रुपये पर खुला। करीब 2.10 बजे फेडरल बैंक के शेयर में 0.55 रुपये या 0.72% की मामूली गिरावट के साथ 76.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख