शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के तिमाही मुनाफे में 52.56% का इजाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के मुनाफे में 52.56% की वृद्धि हुई है।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 137.78 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 90.31 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। साथ ही इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 40.84% की बढ़त के साथ 998.75 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के समान समय में 709.10 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर सोमवार के 829.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 829.00 रुपये पर खुला और 868.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 29.25 रुपये या 3.53% की मजबूती के साथ 858.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख