शेयर मंथन में खोजें

बलरामपुर चीनी (Balram Chini) ने बेची सहायक कंपनी की पूरी हिस्सेदारी

बलरामपुर चीनी (Balram Chini) ने अपनी सहायक कंपनी गल्फ इंडस्ट्रीज में पूरी 53.96% हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने गल्फ इंडस्ट्रीज के 1 रुपये प्रति वाले 51,62,470 इक्विटी शेयर (53.96%) गणेश एक्सप्लोजिव्स को बेचने के लिए 20.64 लाख रुपये मूल्य का शेयर खरीद समझौता किया है। गल्फ इंडस्ट्रीज भी एक सूचिबद्ध कंपनी है।
बीएसई में शुक्रवार को बलरामपुर चीनी का शेयर कारोबार के अंत में 0.15 रुपये या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 144.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बलरामपुर चीनी का शेयर 147.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 70.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख