शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को मिला 1.75 अरब रुपये का ठेका

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) के साझे उद्यम को 1.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी और आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग के 51:49 वाले साझे उद्यम ने मध्य प्रदेश में सड़क चौड़ा और इसके पुननिर्माण के ठेके के लिए आवेदन किया था, जो इसे मिल गया। इसमें मध्य प्रदेश मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड्स अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट योजना के तहत गंज राजनगर रोड (एमडी-एमडीआर-3502), नावगोंग-श्रीनगर रोड (एमडी-एमडीआर-3504), लौंडी-महोबा रोड (एमडी-एमडीआर-3511) बक्सवाहा-दलपतपूर रोड (एमडी-एमडीआर-35-18) को 20 महीनों की अवधि में चौड़ा किया जायेगा।
बीएसई में शुक्रवार को आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 1.20 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 110.25 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 113.40 रुपये और निचला स्तर 108.20 रुपये रहा था। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 124.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 64.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख