शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईनॉक्स विंड, डॉ रेड्डीज, ओरिएंटल बैंक, एसीसी और नोवार्तिस इंडिया

खबरों के कारण सोमवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें आईनॉक्स विंड, डॉ रेड्डीज, ओरिएंटल बैंक, एसीसी और नोवार्तिस इंडिया शामिल हैं।

एडलैब्स एंटरटेनमेंट : कंपनी का शुद्ध घाटा 24.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 22.8 करोड़ रुपये रहा।
केसीपी : कंपनी का तिमाही लाभ 5.3 करोड़ रुपये से 92.5% बढ़ कर 10.2 करोड़ रुपये रहा।
एसीसी : एसीसी का शुद्ध मुनाफा 45% की बढ़त के साथ 56.3 करोड़ रुपये हो गया।
नोवार्तिस इंडिया : नोवार्तिस इंडिया का शुद्ध लाभ 58.4 करोड़ रुपये से घट कर 13 करोड़ रुपये रह गया।
इंडियन होटल्स : कंपनी का मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़ कर 93 करोड़ रुपये हो गया।
क्विक हील : क्विक हील का तिमाही शुद्ध मुनाफा 92.8% और आमदनी 50% घटी।
आईनॉक्स विंड : कंपनी का तिमाही लाभ बढ़त के साथ 107.5 करोड़ रुपये रहा।
एक्सेल इंडस्ट्रीज : एक्सेल इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 2.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 21.2 करोड़ रुपये हो गया।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स : बैंक का शुद्ध तिमाही घाटा 424.7 करोड़ रुपये से घट कर 130 करोड़ रुपये रहा।
डॉ रेड्डीज : दवा कंपनी का शुद्ध लाभ 15.9% घट कर 492.3 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख