शेयर मंथन में खोजें

मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

सोमवार को कारोबार के दौरान मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) का शेयर एक महीने के उच्च स्तर पर पहुँचा।

मैग्मा फिनकॉर्प ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 09 फरवरी को होगी। निदेशक मंडल की बैठक में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर शुक्रवार के 104.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 104.65 रुपये पर खुला और 106.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 1 महीने का भी उच्च स्तर है। करीब पौने 1 बजे मैग्मा फिनकॉर्प के शेयर में 0.10 रुपये या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 104.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 125.80 रुपये और 69.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख