शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 1,041.25 करोड़ रुपये से 52.73% बढ़ कर 1,590.31 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आय 48,322.86 करोड़ रुपये से 14.93% ऊपर 55,540.70 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर ही कंपनी का एबिटा 1,261 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,590.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.6% के मुकाबले 5% रहा।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर सोमवार के 578.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 581.00 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ शुरुआत और बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद इसमें गिरावट आयी। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 21.15 रुपये या 3.66% की कमजोरी के साथ 557.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख