शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) अपनी सहायक कंपनी में बढ़ायेगी हिस्सेदारी

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) अपनी सहायक कंपनी मुथूट होमफिन में हिस्सेदारी बढ़ायेगी।

सोमवार को मुथूट फाइनेंस के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें मुथूट होमफिन के 10 रुपये प्रति वाले 17,00,000 इक्विटी शेयरों को 11.37 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1.93 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दी गयी। इस सौदे के बाद कंपनी के पास मुथूट होमफिन की 88.27% हिस्सेदारी हो जायेगी।
बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर सोमवार के 328.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 338.00 रुपये पर खुला और 345.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर में 8.45 रुपये या 2.57% की मजबूती के साथ 336.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 405.35 रुपये और निचला स्तर 170.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख