शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा सन फार्मा (Sun Pharma) का शुद्ध मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सन फार्मा (Sun Pharma) की कुल आमदनी में बढ़त और मुनाफे में कमी आयी है।

कंपनी का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 1,544.85 करोड़ रुपये से घट कर 1,471.82 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कुल आमदनी 7,122.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 7,912.66 करोड़ रुपये हुई। इस तरह कंपनी का तिमाही लाभ 4.72% घटा, जबकि आमदनी में 11.09% की बढ़त हुई।
बीएसई में सन फार्मा के शेयर ने मंगलवार के 650.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 650.10 रुपये पर शुरुआत की और 621.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे सन फार्मा के शेयर में 28.20 रुपये या 4.34% की कमजोरी के साथ 621.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख