शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) की सहायक कंपनी ने किया समझौता

सीएंट (Cyient) की सहायक कंपनी सीएंट आईएनसी ने इटली की एएसई एस.पी.ए के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता एयरो इंडिया 2017 में सीएंट प्रदर्शनी केंद्र पर इलेक्ट्रिक पावर जनरेशन क्षेत्र में उत्पादों के संयुक्त बाजार विकास के लिए किया है। एएसई एस.पी.ए, अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग को इलेक्ट्रिक पावर जनरेशन और वितरण प्रणाली की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है।
बीएसई में सीएंट का शेयर बुधवार को 466.05 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 470.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में 475.25 रुपये के उच्च स्तर को छुने के बाद करीब 11 बजे यह 6.25 रुपये या 1.34% की बढ़त के साथ 472.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख