शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बाजार में उतारा अर्टिगा का लिमिटेज एडिशन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अर्टिगा लिमिटेड एडिशन को बाजार में उतार दिया है।

2012 में शुरुआत के बाद कंपनी अब तक अर्टिगा एमपीवी की 3 लाख से अधिक इकाइयाँ बेच चुकी है। संक्षिप्त डिजाइन, एसएचवीएस, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आराम और सुविधाओं जैसी विकसित तकनीकी से लैस अर्टिगा देश की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट एमपीवी में से एक है। स्टाइलिश एलॉय व्हील, क्रोम फॉगलैंप बेजेल, क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग के साथ-साथ इसके इंटीरियर में प्रीमियम सीट कवर, वुडेन फिनिश इंटीरियर स्टाइलिंग किट, सामने वाली सीट में आर्मरेस्ट, ड्यूल टोन स्टीयरिंग कवर, व्हाइट एंबीएंट लाइट, कुशन पिलो जैसी सुविधाएँ इस लिमिटेड एडिशन कार में दी गयी हैं। यह अर्टिगा लिमिटेड एडिशन केवल वीएक्सआई और वीडीआई वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी, जिसमें सिल्वर और सुपीरियर के साथ मरून रंग का भी विकल्प दिया गया है। इसकी कीमत 7.85 लाख रुपये से 8.10 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) के बीच में होगी। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख