शेयर मंथन में खोजें

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) ने इस कंपनी से मिलाया हाथ

आज टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर में 2% से अधिक की बढ़त आयी है।

कंपनी ने विश्व की सबसे बड़ी टेक्सटाइल निर्माता कंपनियों में से एक वेलस्पन के साथ समझौता किया है। कंपनी ने यह समझौता स्पिनटेल्स के डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन के लिए किया है। स्पिनटेल्स टाटा इलेक्सी की 2016 में शुरू की गयी पेटेंट संवर्धित वास्तविकता कहानी बताने की प्रौद्योगिकी के साथ उत्पादों की श्रृंख्ला है।
बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर बुधवार को 1,430.90 रुपये पर बंद होकर आज मामूली गिरावट के साथ 1,426.00 रुपये पर खुला और 1,475.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.20 बजे यह 29.25 रुपये या 2.04% की मजबूती के साथ 1,460.15 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा टाटा इलेक्सी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 2,064.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,021.65 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख