शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) की खदान से कोयले की पहली रेक रवाना

गुरुवार को एनटीपीसी (NTPC) की पहली कोयला खदान से कोयले की प्रथम रेक रवाना कर दी गयी।

इस कोयले को एनटीपीसी के विभिन्न ऊर्जा स्टेशनों में भेजा जायेगा। कंपनी की यह खदान झारखंड के पकरी बरवाडीह में स्थित है, जिसकी क्षमता सालाना 18 मिलियन मेट्रिक टन है। एनटीपीसी ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष में यहाँ से 2-3 मिलियन मेट्रिक टन कोयला मिलने की उम्मीद है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर गुरुवार के 170.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे एनटीपीसी का शेयर 0.40 रुपये या 0.24% की मामूली बढ़त के साथ 170.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख