शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) ने बाजार में उतारा हैपेटाइटिस बी इंजेक्शन

सिप्ला (Cipla) ने भारत में हैपेटाइटिस बी इंजेक्शन पेश कर दिया है।

अपने ग्राहकों की रोजाना की समस्याओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार का इस्तेमाल करने वाली वैश्विक दवा कंपनी सिप्ला ने इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ सह-विशेष समझौता किया है, जिसके तहत सिप्ला इस इंजेक्शन का व्यस्कों के लिए और सीरम व्यस्कों तथा बच्चों के लिए विपणन करेगी। भारत में इस समय करीब 4 करोड़ लोग हैपेटाइटिस बी से ग्रस्त हैं।
बीएसई में सिप्ला का शेयर गुरुवार के 583.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 585.00 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला है। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 10.60 रुपये या 1.82% की बढ़त के साथ 594.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में सिप्ला के शेयर का शिखर 621.90 रुपये और निचला स्तर 458.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख