शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : जीपीटी इन्फ्रा, जीई शिपिंग, बीपीसीएल, हैवेल्स इंडिया और मैकनली भारत

खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जीपीटी इन्फ्रा, जीई शिपिंग, बीपीसीएल, हैवेल्स इंडिया और मैकनली भारत शामिल हैं।

जीपीटी इन्फ्रा - कंपनी को 64 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बीपीसीएल - बीपीसीएल डिबेंचर जारी करके 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
जीई शिपिंग - जीई शिपिंग की इकाई ग्रेटशिप ने खरीदारों को ग्रेटशिप दिशा की आपूर्ति की है।
जीएसके फार्मा - जीएसके फार्मा को यूएसएफडीए से अस्थमा के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के लिए मंजूरी मिली है।
हैवेल्स इंडिया - कंपनी ने लॉयड के कंज्यूमर ड्यूरेबल व्यापार का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है।
मैकनली भारत - मैकनली भारत ने वेदिका में 60% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी पेटीएम में हिस्सेदारी बेच कर धनराशि जुटायेगी।
ओबेरॉय रियल्टी - कंपनी ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
हिमतसंग्का सीड - कंपनी ने यूरोप में अपनी एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।
दिलीप बिल्डकॉन - दिलीप बिल्डकॉन को 911.07 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख