शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

सोमवार को कारोबार के दौरान वेदांत (Vedanta) का शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचा।

खबरों के अनुसार कंपनी अपने विस्तार के लिए अगले 3-4 वर्षों के दौरान 1,000 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। साथ ही चालू तिमाही में ही कैर्न इंडिया और हिंदुस्तान जिंक के वेदांत के साथ विलय पूरे होने की उम्मीद है।
बीएसई में वेदांत का शेयर शुक्रवार के 263.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 262.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 272.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। हरे निशान पर शुरुआत के बाद आज कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख ही देखने को मिला है। करीब 3.10 बजे वेदांत के शेयर में 7.20 रुपये या 2.70% की मजबूती के साथ 270.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख