शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, दिलीप बिल्डकॉन और सागर सीमेंट

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, दिलीप बिल्डकॉन और सागर सीमेंट शामिल हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक - कनैडियन पेंशन फंड बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकता है।
टाटा स्टील - टाटा स्टील यूके ने पेंशन परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स - कंपनी ने अपना बदल कर सीडी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल कर लिया है।
सास्केन कम्युनिकेशंस - सास्केन कम्युनिकेशंस ने नाम बदल कर सास्केन टेक्नोलॉजीज कर लिया है।
दीपक नाइट्रेट - कंपनी ने 1.44 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है।
केलटॉन टेक - केलटॉन टेक ने केलटन डीबीडीएक्स के स्वयं के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
सागर सीमेंट - कंपनी के फरवरी सीमेंट उत्पादन में 3% की गिरावट आयी है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड आवंटित किये हैं।
दिलीप बिल्डकॉन - दिलीप बिल्डकॉन ने भव्य इन्फ्रा की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने 55 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख