शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडियाबुल्स हाउसिंग, आदित्य बिड़ला नुवो, इंजीनियर्स इंडिया, टाटा स्टील और मारुति

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, आदित्य बिड़ला नुवो, इंजीनियर्स इंडिया, टाटा स्टील और मारुति शामिल हैं।

इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति के 495 करोड़ रुपये के डिबेंचरों का आवंटन किया है।
आईआईटीएल प्रोजेक्ट्स - कंपनी ने होल्डिंग कंपनी इंडस्ट्रीयल इन्वेस्टमेंट को जारी किये हुए 70,00,000 शेयरों की शर्तों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया।
आदित्य बिड़ला नुवो - कंपनी, आदित्य बिड़ला और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बीच की एकीकरण योजना को मान्य करने लेनदारों की बैठक 10 अप्रैल 2017 को होगी।
इंजीनियर्स इंडिया - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 16 मार्च 2017 को होगी, जिसमें अंतरिम लाभांश के लिए विचार किया जायेगा।
श्री रेणुका शुगर्स - कंपनी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को 10 रुपये प्रति के 1,64,35,338 इक्विटी शेयरों को 16.56 रुपये के भाव पर आवंटित कर दिया।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - वेलस्पन एनर्जी ने कंपनी के 6,04,93,342 (15.49%) इक्विटी शेयर 285.80 करोड़ रुपये में बेचने की प्रक्रिया संपन्न कर ली।
टाटा स्टील - कंपनी ब्रिटिश पेंशन योजना को बंद करने की योजना बना रही है।
अदाणी पोर्ट्स - कंपनी ने डिबेंचरों के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।
नैटको फार्मा - कंपनी को उच्च न्यायालय ने रिसर्च के लिए दवा के निर्यात की मंजूरी दे दी।
मारुति - अगले वित्त वर्ष के दौरान 4 नये उत्पाद पेश करेगी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख