शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने के बावजूद सीएमआई (CMI) का शेयर कमजोर

सीएमआई (CMI) को 30.66 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका पूर्व-मध्य रेलवे और बीएचईएल से सिग्नलिंग और पावर केबल की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। मगर बाजार में गिरावट के दौरान इस सकारात्मक खबर के बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट है। बीएसई में सीएमआई का शेयर 213.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 216.50 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 208.10 रुपये तक फिसला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 3.00 रुपये या 1.41% की कमजोरी के साथ 210.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख