शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला निर्यात ठेका

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 774 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका यूएई से मिला है, जिसे अक्टूबर 2017 तक पूरा किया जाना है। राजेश एक्सपोर्ट्स इस ठेके की आपूर्ति अपने बेंगलुरु स्थित संयंत्र से करेगी, जो विश्व में सबसे बड़ा सोना उत्पादन संयंत्र है।
बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 679.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 690.00 रुपये पर खुला, मगर मजबूती बनाये नहीं रख सका। करीब 11.55 बजे यह शेयर 4.30 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 675.15 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि यह शेयर 714.00 तक चढ़ा, जबकि 425.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख