शेयर मंथन में खोजें

टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast) ने पेश किया कंपोजिट सिलेंडर

टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast) ने मोटर वाहन सीएनजी के लिए कंपोजिट सिलेंडर पेश किया है।

कार्बन फाइबर आधारित 60 लीटर और 30 लीटर गैर-मेटालिक टाइप-4 सिलेंडर विस्फोट विरोधी, एक चौथाई से कम वजनी, मजबूत और टिकाऊ तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर मानकों से लैस है। मोटर वाहन कंपनियाँ मेटल सिलेडरों को इसी सिलेंडर से बदलने के लिए उत्सुक हैं।
बीएसई में टाइम टेक्नोप्लास्ट का शेयर 154.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 154.80 रुपये पर खुला और 159.30 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे यह शेयर 1.30 रुपये या 0.84% की बढ़त के साथ 156.25 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि यह शेयर 177.00 तक चढ़ा, जबकि 48.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख