शेयर मंथन में खोजें

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) के शेयर में 4.50% से अधिक तेजी

आज वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) के शेयर में 4.50% से अधिक मजबूती आयी है।

सुबह 2 ब्लॉक डील में कंपनी के 55.9 लाख शेयरों में लेन-देन के बाद करीब साढ़े 12 तक बीएसई और एनएसई में मिला कर इसके करीब 1.35 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ। वीडियोकॉन की बाजार पूँजी इस समय 663.90 करोड़ रुपये है।
बीएसई में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 18.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले तेजी के साथ 19.85 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 12.55 बजे यह शेयर 0.90 रुपये या 4.75% की बढ़त के साथ 19.85 रुपये पर ही चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि यह 114.90 तक चढ़ा, जबकि 16.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख