शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) बिछायेगी स्लरी पाइपलाइन

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के बोर्ड ने तटीय कर्नाटक से विजयनगर तक लौह अयस्क के परिवहन के लिए एक स्लरी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है।

इस पाइपलाइन का कार्य 2,400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 24 महीनों के भीतर समाप्त किया जा सकता है। बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 197.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 199.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 205.95 रुपये तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 7.60 रुपये या 3.85% की बढ़त के साथ 205.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख