शेयर मंथन में खोजें

अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स (Arihant Superstructers) जुटायेगी 300 करोड़ रुपये

अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स (Arihant Superstructers) ने 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

यह फैसला 29 जून को हुई कंपनी के निदेशक समूह की बैठक में लिया गया है, मगर इसके लिए अभी शेयरधारकों की भी मंजूरी जरूरी है। यह धनराशि जीडीआर/एडीआर/एफसीसीबी/क्यूआईपी के माध्य से प्राप्त की जायेगी। बीएसई में कंपनी का शेयर कल 185.50 रुपये पर बंद होकर आज सुबह बढ़ कर 186.75 रुपये पर खुला। करीब पौने 2 बजे यह 0.60 रुपये या 0.32% की गिरावट के साथ 184.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख