शेयर मंथन में खोजें

पीवीवी इन्फ्रा (PVV Infra) का शेयर 4.50% से अधिक उछला

पीवीवी इन्फ्रा (PVV Infra) को टाटा ट्रस्ट्स से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका आंध्र प्रदेश में जिला कृष्णा के केसरपल्ली गाँव में पूर्व-कास्ट डेमो व्यक्तिगत घरेलू लैट्रिन (आईएचएचएल) की स्थापना के लिए मिला है। टाटा ट्रस्ट्स आंध्र प्रदेश के साथ मिल कर कृष्णा जिला के 264 गाँवों को डेवलप कर रहा है, जिसमें करीब 2.5 लाख लोगों को स्वच्छ पानी और सैनिटेशन का लाभ मिलेगा।
बीएसई में पीवीवी इन्फ्रा का शेयर 14.26 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज तेजी के साथ 14.97 रुपये पर खुला, जो कारोबार के इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 3.05 रुपये कंपनी के शेयर में 0.71 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 14.97 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख