शेयर मंथन में खोजें

इसलिए उछला श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) का शेयर

आज शुरुआती कारोबार के दौरान ही श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) के शेयर में 9% से अधिक की तेजी दिख रही है।

कंपनी ने ट्रांस्पोर्टेशन व्यापार में शुरुआत करते हुए 71 करोड़ रुपये का पहला ठेका प्राप्त किया है। कंपनी को तमिलनाडु के पलानी में स्थित अरुल्मिगु धंद्यथापानी मंदिर से दूसरे रॉपवे के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, आपूर्ति, परीक्षण और संचालन के लिए यह ऑर्डर मिला। बीएसई में श्रीराम ईपीसी का शेयर 24.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 27.00 रुपये पर खुला और 9.24% की तेजी के साथ 26.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख