शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से उछला शोभा (Sobha) का शेयर

आज शोभा (Sobha) के शेयर भाव में 4.50% से अधिक वृद्धि की हुई।

कंपनी के शेयर में मजबूती चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बिक्री नतीजों के कारण आयी है। सालाना आधार पर शोभा की बिक्री 8.09 लाख वर्ग फीट के मुकाबले 8.15 लाख वर्ग फीट रही, जिसका मूल्य 623.4 करोड़ रुपये है। इसके अलावा तिमाही आधार पर बिक्री वॉल्यूम 12.7% और कुल बिक्री वॉल्यूम 11.9% बढ़ी। कोई नयी परियोजना न शुरू किये जाने के बावजूद भी कंपनी को गुरुग्राम सहित दूसरे बाजारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बीएसई में शोभा का शेयर 381.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 404.10 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 17.95 रुपये या 4.70% की शानदार तेजी के साथ 399.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख