शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी (NIIT) ने मिलाया कॉर्नरस्टोन से हाथ

एनआईआईटी (NIIT) ने अमेरिकी सूचकांक नैस्डैक में सूचीबद्ध कॉर्नरस्टोन के साथ समझौता किया है।

एनआईआईटी ने क्लाउड-आधारित शिक्षा और मानव पूँजी प्रबंधन सॉफ्टवेयर क्षेत्र में प्रमुख कॉर्नरस्टोन से कार्यान्वयन, व्यापार परामर्श, तकनीकी और सामग्री परामर्श और बाहरी प्रशासन में सहयोग के लिए किया है। एनआईआईटी भी इसे बदले में अन्य कई तकनीकी सेवाएँ देगी।
बीएसई में एनआईआईटी के शेयर ने 87.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 87.55 रुपये पर शुरुआत की। 91.40 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद अंत में यह शेयर 1.60 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 89.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख