शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ (SBI Life) की आईपीओ योजना को आईआरडीए की मंजूरी मिली

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की सहायक कंपनी एसबीआई लाइफ (SBI Life) की आईपीओ योजना को आईआरडीए (बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी आईपीओ के माध्यम से करीब 7,000 करोड़ रुपये प्राप्त करेगी, जो भारत में एक जीवन बीमा कंपनी द्वारा इस तरह की सबसे बड़ी शेयर बिक्री होगी। इस योजना को निवेश बैंक बीएनपी परिबास, सिटी, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक द्वारा प्रबंधित किया जायेगा। बीएसई में स्टेट बैंक का शेयर गुरुवार के 280.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह गिरावट के साथ 280.10 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 0.55% या 0.20 रुपये की बढ़त के साथ 281.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख