शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद सिप्ला (Cipla) का शेयर मजबूत

शुक्रवार को बाजार में कमजोरी के बीच सिप्ला (Cipla) के शेयर का रुख ऊपर की ओर है।

प्रमुख दवा कंपनी ने गुरुवार शाम को 2 रुपये प्रति वाले 1,15,611 इक्विटी शेयरों के आवंटन की जानकारी बीएसई को दी थी, जिसका असर आज इसके शेयर भाव पर दिख रहा है। कल शेयर आवंटन से सिप्ला की शेयर पूँजी बढ़ कर 1,60,93,46,470 रुपये हो गयी है।
बीएसई में सिप्ला का शेयर 542.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 542.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 552 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब पौने 12 बजे यह 8.70 रुपये या 1.60% की बढ़त के साथ 551.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख