शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को बोर्ड ने दिखायी हरी झंडी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को अपनी सहायक कंपनी एसबीआई लाइफ में हिस्सेदारी बेचने के लिए इसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

बैंक प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ के 8 करोड़ शेयर बेचेगा। इससे पहले बीते शुक्रवार को आईआरडीए ने बीमा कंपनी के 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को हरी झंडी दिखा दी थी। बीएसई में बैंक का शेयर सोमवार के 285.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 287.20 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे बैंक का शेयर 1.80 रुपये 0.63% की बढ़त के साथ 287.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख