शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के मुनाफे में 15% बढ़ोतरी

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 15% वृद्धि हुई।

कंपनी को इस अवधि में 897 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 780 करोड़ रुपये का मुनाफआ हुआ था। इस दौरान प्रमुख सीमेंट कंपनी की कुल आमदनी 7,603 करोड़ रुपये से 6.45% बढ़ कर 8,094 करोड़ रुपये और कुल बिक्री 6,535 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.16% अधिक 6,938 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,347.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 4,378.00 रुपये पर खुला और पौने 12 बजे तक 4,451.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे यह 47.60 रुपये या 1.09% की मजबूती के साथ 4,395.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख