शेयर मंथन में खोजें

एचटी मीडिया (HT Media) के शुद्ध मुनाफे में 85.4% वृद्धि

एचटी मीडिया (HT Media) के अप्रैल-जून 2017 मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 85.4% वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 22.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 41.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। हालाँकि इस दौरान एचटी मीडिया का शुद्ध राजस्व 614.7 करोड़ रुपये से 2.5% घट कर 599 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसका एबिटा 24.3% अधिक 80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.4% के मुकाबले 13.3% रहा है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में एचटी मीडिया का शेयर 89.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 90.90 रुपये पर खुला है। करीब 9.40 बजे यह शेयर 1.95 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 90.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख